मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017

तितलियोे की 10 रंग-बिरंगी प्रजातियां

तितलियोे की 10 रंग-बिरंगी प्रजातियां 

तितलियां मैकोलेपिडोप्टेरन (macrolepidopteran) क्लेड की सदस्य हैं जो लेपीडोप्टेरा ऑर्डर में आता है। मोथ्स यानी पतंगे भी इसी के अंतर्गत आते हैं। वयस्क तितलियों के बड़े और रंग-बिरंगे पंख होते हैं, जबकि इनके लार्वे इल्ली की तरह होते हैं जो बाद में कोकून और फिर वयस्क तितलियों में बदल जाते हैं।



1-ईस्टर्न टाईगर श्वैलोटेल बटरफ्लाई
नर

मादा 






















ईस्टर्न टाईगर श्वैलोटेल तितली, श्वैलोटेल तितली की प्रजाती है। इसका सांइटिफिक नाम पैपिलिओ ग्लोकस है, यह मुख्य रूप से ईस्टर्न नॉर्थ अमेरिका में पाई जाती है। इनके पंख 7.9 सेंटीमीटर से 14 सेंटीमीटर तक होते हैं। यह अलग-अलग तरह के कई फूलों का रस पीती हैं। इनमें नर तितली पीले रंग की होती हैं जिनके दोनो पंखों पर चार-चार टाईगर स्ट्रिप्स होती हैं।

2- व्हाईट पाईन वटरफ्लाई
पाईन व्हाईट बटरफ्लाई 















पाईन वहाईट बटरफ्लाई पियराईड परिवार की तितली है। यह मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका और ब्रिटिश कोलम्बिया, कनाडा में पाई जाती हैं। यह दिखने में बहुत सुंदर होती हैं। यह आकार में छोटी होती हैं। इसका सांटिफिक नाम निओफेशिया मेनापिया है। यह अधिकतर सफेद रंग की होती है। यह निओफेशिया टेरलूई नाम की तितली से मिलती-जुलती है। इसके पंखों की लम्बाई 42 से 50 मिलीमीटर तक होती है।

3- ब्लू मोर्फो
ब्लू मोर्फो 













मोर्फो तितली, मोर्फो जीनस की 29 से ज्यादा प्रजातियों और 147 उप प्रजातियों में से एक है। यह मुख्य रूप से दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका और मैक्सिको में पायी जाती है। यह नीले और काले रंग की होती हैं। मोर्फो के पंखों की लम्बाई 7.5 सेण्टीमीटर (3 इंच) से 20 सेण्टीमीटर (8 इंच) तक होती है। मोर्फो शब्द का अर्थ होता है,बदलाव या पपरिवर्तन।

4- मोनरैक तितली
मोनरैक तितली 












मोनरैक वटरफ्लाई निम्फलाइड परिवार की सदस्य है। इसका साइंटिफिक नाम डैनस प्लाक्जिपस है। इसे कई इलाकों में मिल्कबीड, वैन्डरर, कॉमन टाईगर और ब्लैक वेन्ड ब्राउन भी कहा जाता है। यह उत्तरी अमेरिका में पाई जाती है। यह बहुत अच्छी पॉलीनेटर कहा माना जाता है। इसके काली और कुछ सफेद धारियों के साथ नारंगी पंखों को आसानी से पहचाना जा सकता है। इसके पंखों की लम्बाई 8.9 सेण्टीमीटर से 19.2 सेण्टीमीटर होती है।





शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017

दुनिया के 10 सबसे अजीब जानवर

दुनिया के 10 सबसे अजीब जानवर
1- अाए-आए (Aye-Aye)
आए-आए(Aye-Aye)


आए-आए एक बहुत ही अनोखा जानवर है। यह एक प्रकार का लीमर है जो मुख्य रूपसे मेडागास्कर के जंगलों में पाया जाता है। यह दिखने में इतना अजीब होता है कि पुराने समय में लोग इसे शैतान समझते थे, और इसे देखते ही मार डालते थे। लेकिन आजकल इसे बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसकै दांत चूहों जैसे होते हैं, जो हमेशा बढ़ते रहते हैं। यह खाना ढूढनें के लिए एक बहुत ही अजीब सी तरकीब अपनाता है, यह पहले पेड़ों को ठोक कर देखता है कि उनके अंदर कुछ है या नहीं, फिर उसमें एक छेद करता है और अपनी बीच की उंगली जोकि काफी लम्बी होती है उसमें डालकर अपना शिकार पकड़ लेता है। 

रविवार, 5 फ़रवरी 2017

दुनिया के 10 सबसे जहरीले जानवर

दुनिया के 10 सबसे जहरीले जानवर



1- ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस 
ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस










ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस दुनिया के सबसे जहरीले जानवरों में से एक है। यह आकार में ज्यादा बड़ा नहीं होता है, लेकिन इसका जहर इतना घातक होता है कि यह एक साथ दर्जनों लोगों की जान ले सकता है। इसके जहर का तोड़ अभी तक नहीं खोजा गया है इसलिए यह और भी ज्यादा खतरनाक है। लेकिन इतना घातक जहर होने के बाद भी इसके जहर से ज्यादा लोगों की जान नहीं जाती है क्योंकि यह समुद्र के अंदर इंसानों की पंहुच से दूर बहुत गहराई में पाया जाता है।

2- पफर फिश
पफर फिश 









पफर फिश दुनिया की सबसे घातक मछलियों में से एक हैं इसका जहर दुनिया की अन्य सभी मछलियों से ज्यादा घातक होता है। यह अपने एक बार के जहर से कई लोगों को एक साथ मार सकती है। इसके शरीर पर कांटे होते हैं जो सामान्यतः इसके शरीर से चिपके रहते हैं, लेकिन जैसे ही यह खतरा महसूस करती है तो अपने शरीर को फुला लेती हैजिससे इसके कांटे उभर आते हैं और काफी घातक हो जाते हैं। 

3- स्टोन फिश 
स्टोन फिश 










स्टोन फिश एक तरह की मछली है जो पत्थर की तरह दिखती है। यह समुद्र में बहुत गहराई में तलहटी में पायी जाती है। दिखने में यह बहुत सुस्त और आलसी दिखती है लेकिन यह बहुत घातक होती है और अपने शिकार को बहुत फुर्ति से पकड़ती है। 

4- डैथ स्टाकर स्कॉरपियन
डैथ स्टाकर स्कॉरपियन 












डैथ स्टाकर बिच्छू की सबसे जहरीली प्रजाती है। दूसरे बिच्छूओं की तरह इसका जहर भी इसके डंक में होता है, जिसे यह डंक गढ़ाकर अपने शिकार के शरीर में पहुंचाता है जिससे कुछ ही समय में शिकार की मृत्यू हो जाती है। हालांकि यह अपने जहर का उपयोग अधिकतर शिकार पकड़ने के लिए ही करता है, फिर भी इसका जहर इतना तेज होता है कि समय पर उचित इलाज न मिलने पर इससे एक वयस्क व्यक्ति की भी मृत्यू हो सकती है। इसकी एक खासियत यह भी है कि यह बिच्छू अलट्रा वॉयलेट किरणों में चमकदार दिखाई देता है। हालांकि आजतक कोई भी ये पता नहीं लगा पाया है कि ऐसा क्यों होता है। 

5- प्वाइजन डार्ट फ्रॉग
प्वॉइजन डार्ट फ्रॉग 













प्वॉइजन डार्ट फ्रॉग बहुत ही चटक रंग के रंग बिरंगें जीव होते हैं इनकी कई प्रजातियां होती हैं जो अलग-अलग रंग के होते हैं लेकिन उन सब का जहर एक जैसा असर करता है। इसतनका जहर इनकी चिकनी त्वचा से रिसता है, जब कोई जानवर इन्हे पकड़ने या मारने की कोशिश करता है तो इनकी त्वचा में उपस्थित जहर की ग्रंथियां सक्रिय हो जाती हैं और उनसे जहर रिसने लगता है। इनका जहर जानलेवा होता है।

6- इनलैंड टाईपैन 
इनलैंड टाईपैन 











इनलैंड टाईपैन कोबरा प्रजाती का सदस्य है। यह दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक है। इसमे न्यूरोटॉक्सिक जहर पाया जाता है जो तंत्रिका तंत्र पर हमला करता है। यह सांप बहुत कम लोगों पर हमला करता है लेकिन इसका जहर बहुत घातक होता है। 

7- ब्राजिलियन वेनडरिंग स्पाईडर
ब्राजिलियन वेंडरिंग स्पाईडर









ब्राजिलियन वेन्डरिंग स्पाईडर दुनिया के सबसे डरावने जीव जंतुओं में से एक है। यह दिखने में जितनी डरावनी है, इसका जहर भी उतना ही खतरनाक होता है। यह मकड़ी ब्राजील में ज्यादा संख्या में पाई जाती है। यह इतनी घातक होती है कि इसके एक ही डंक से एक व्यक्ति की मृत्यू हो सकती है। 

8- वॉक्स जैलीफिश
वॉक्स जैलीफिश 









बॉक्स जैलीफिश एक बहुत ही जहरीला प्राणी है। इसका 95% शरीर पानी का बनाहोता ह इसलिए यह पारदर्शी दिखाई देती है और इसे पानी में देख पाना लगभग नामुमकिन होता है। जैलीफिश की दूसरी जैलीफिश की तरह यह भी अपने शरीर के टूटे हुए अंगों को पुनः उगा सकती है। और इसका जहर भी काफी घातक होता है। 

9- मारबल्ड कोन स्नेल
मारबल्ड कोन स्नेल 









मारबल्ड कोन स्नेल एक प्रकार का घोंघा होता है जो दिखने में काफी सुंदर होता होता है। और इसका जहर भी काफी घातक होता है। यह पहले अपने शिकार को पैरालाइज करता है और उसके बाद उसे निगल लेता है। यह इतनी तेजी से हमला करता है कि इसके शिकार को सम्भलने का भी मौका नहीं मिलता, और इसका जहर इतना तेज होता है कि कुछ ही सेकेण्ड में शिकार की मौत हो जाती है। यह समुद्र की गहराई में एक जगह पर अपने शिकार का इंतजार करता है और जैसेही कोई मछली इसके पास से गुजरती है, यह उस पर हमला कर देता है। 


10- किंग कोबरा
किंग कोबरा 











किंग कोबरा दुनिया का सबसे बड़ा जहरीला सांप है। वैसे इसका जहर काफी जहरीला होता है, लेकिन इसके जहर का तोड़ खोज लिया गया है। कोबरा अपने जहर का उपयोग अपने शिकार को पकड़ने के लिए करते हैं। और अधिकतर इंसानों पर हमला नहीं करते, ये अपने जहर को बचा कर रखते हैं ताकि शिकार पकड सकें। इनका जहर घातक होने के बाद भी कई जानवर ऐसे भी हैं जिनपर इनके जहर का असर नहीं होता है। ये चूहों, मेंढकों और कभी -कभी दूसरे सांपों को भी खाते हैं। भारत में इनहें नाग कहा जाता है, और इनकी पूजा की जाती है। यहां इनसे संबंधित कई कहानिया प्रचलित हैं।